ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश श्रावस्तीश्रावस्ती:गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्ति पीठ भिनगा में हुआ यज्ञ

श्रावस्ती:गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्ति पीठ भिनगा में हुआ यज्ञ

गुरु-पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ भिनगा में यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें गुरु की महत्ता का बखान किया...

श्रावस्ती:गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्ति पीठ भिनगा में हुआ यज्ञ
हिन्दुस्तान टीम,श्रावस्तीSun, 05 Jul 2020 09:59 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरु-पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ भिनगा में यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें गुरु की महत्ता का बखान किया गया।

कार्यक्रम में गायत्री शक्ति पीठ के संयोजक दधिबल सिंह ने कहा कि गुरु की महत्ता का बखान वेदों और पुराणों में किया गया है। उन्होंने कहा कि बिना गुरु के कोई भी व्यक्ति महान नहीं बन सकता। वास्तव में कहा जाय तो गुरु के बिना कोई भी व्यक्ति सामाजिक जीवन जीने की भी जानकारी नहीं पा सकता। श्री सिंह ने कहा कि एक अच्छा गुरु व्यक्ति के जीवन को ऊपर उठा कर भगवान के दर्शन करा सकता है। श्री सिंह ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्री राम शर्मा ने भी गुरु की महिमा का बखान किया है।

इस मौके पर गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक यज्ञ किया। यज्ञ के दौरान सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें