Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsShravasti Road Hazard Overgrown Bushes Obscuring Visibility and Causing Accidents
श्रावस्ती-झाड़ियों से संकरी हुई सड़क, हादसे का खतरा

श्रावस्ती-झाड़ियों से संकरी हुई सड़क, हादसे का खतरा

संक्षेप:

Shravasti News - श्रावस्ती में चिल्हरिया मोड़ से ताल बघौड़ा मार्ग पर सड़क की पटरी झाड़ियों में छिप गई है। झाड़ियां सड़क तक फैली हैं, जिससे वाहन एक-दूसरे को नहीं देख पा रहे हैं। हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।...

Oct 27, 2025 12:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share Share
Follow Us on

श्रावस्ती, संवाददाता। मुख्य मार्ग की सड़क पटरियां बड़ी बड़ी झाड़ियों में गुम हो गई है। साथ ही झाड़ियां आधी सड़क तक फैली होने से सड़क बेहद संकरी हो गई है। इससे सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते और हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। विकास क्षेत्र सिरसिया के चिल्हरिया मोड़ से ताल बघौड़ा मार्ग की सड़क कई स्थानों पर झाड़ियों की गिरफ्त में है। सड़क की पटरी झाड़ियों में लापता होने के साथ ही झाड़ह आधी सड़क तक फैली है। हटवा लम्बू पुरवा पुल के पास करीब एक किलामीटर तक सड़क के दोनों ओर बड़ी बाड़ी झाड़ी उगी हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

झाड़ियां अब सड़क तक आ गई हैं। झाड़ियों की ऊंचाई इतनी है कि सड़क में मोड़ होने के कारण सामने से आते जाते वाहन नहीं दिखते। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। इसी तरह इसी क्षेत्र के चिल्हरिया गांव के पा भिनगा मार्ग पर भी सड़क की दोनों ओर की पटरी झाड़ियों में छिपी हुई है। लगतार फैल रही झाड़ियां सड़क को भी खुद में समेटती जा रही हैं। इसके साथ ही हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के जिला मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर दूर सिसवा पेट्रोलपम्प व पांडेयपुरवा गांव से पहले हरिहरपुर मोड़ के पास मुख्य मार्ग की सड़क झाड़ियों में गुम होती जा रही है। इस मर्ग पर प्रतिदिन अधिकारियों का आना जाना होता है। लेकिन वह ध्यान नहीं देते। झाड़ियों की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।