ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश श्रावस्तीश्रावस्ती : 119 पर हुई कोविड नियम उल्लंघन की कार्रवाई

श्रावस्ती : 119 पर हुई कोविड नियम उल्लंघन की कार्रवाई

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर...

श्रावस्ती : 119 पर हुई कोविड नियम उल्लंघन की कार्रवाई
हिन्दुस्तान टीम,श्रावस्तीSun, 20 Jun 2021 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर नकेल कसा जा रहा है। दैनिक भ्रमण व गश्त के दौरान बिना मास्क के मिलने वाल लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। साथ ही चौक चौराहों पर चेकिंग कर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही अन्य नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी जा रही है। शनिवार को 119 लोगों को कोविड नियम का उल्लंघन करते पाया गया। इन लोगों का चालान कर 19 हजार 150 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इसी क्रम में सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने गश्त किया। गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों ने लोगों से बातचीत कर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही लोगों से कहा कि वे संकट के समय पुलिस के डायल 112 पर सम्पर्क कर मदद लें सकते हैं। पीड़ितो की समस्याओं को त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें