
श्रावस्ती-मामूली बात पर युवक की लाठी डंडे से पिटाई, हालत गंभीर
Shravasti News - इकौना, संवाददाता। महजिदिया गांव में मामूली विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई
इकौना, संवाददाता। महजिदिया गांव में मामूली विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के भाई ने तहरीर देकर चार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इकौना थाना क्षेत्र के महजिदिया गांव निवासी अभय प्रताप सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह ने रविवार भोर खेत में लगी गेहूं के फसल की सिंचाई किया था। खेत में चूहे की मांद से पानी रिसकर बगल की जमीन में चला गया। जहां ईंटभट्ठा की कच्ची ईंटे रखी थी और वह खराब हो गई। इस दूसरे पक्ष के बहराइच जिले के थाना पयागपुर क्षेत्र स्थित अढ़ुआपुर निवासी अरविंद कुमार, अवधेश कुमार पुत्रगण शिवकुमार सिंह, हुकुम सिंह पुत्र बाबू सिंह व राजू पुत्र ननकऊ लाठी डंडा व धारदार औजार के साथ अभय प्रताप सिंह की दुकान पर आ धमके और उसकी पिटाई करने लगे।
पीड़ित की चीख-पुकार सुन बचाने पहुंचे उसके भाई अखंड प्रताप सिंह को जान-माल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल अभय सिंह को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया। घायल के भाई अखंड प्रताप सिंह ने चारों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




