Shravasti News: शिक्षक बनवा रहे आधार, कैसे पढ़ें बच्चे गणित व विज्ञान

हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Follow us on Google News
share

Shravasti News: गिरंट बाजार के हरदत्त नगर के कम्पोजिट विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहाँ 300 छात्रों के लिए केवल 1 हेडमास्टर और 3 सहायक शिक्षक उपलब्ध हैं। गणित और विज्ञान के शिक्षकों की अनुपस्थिति से छात्रों की शैक्षणिक प्रगति रुक गई है। खंड शिक्षाधिकारी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

Shravasti News: शिक्षक बनवा रहे आधार, कैसे पढ़ें बच्चे गणित व विज्ञान

Shravasti News: गिरंटबाजार,संवाददाता। विकास क्षेत्र जमुनहा के कम्पोजिट विद्यालय हरदत्त नगर गिरंट बाजार में शिक्षकों की कमी है और जिनकी तैनाती है उनसे आधार बनवाया जा रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। लेकिन इस ओर विभाग के लोगों का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कंपोजिट स्कूल हरदत्तनगर गिरंट में कक्षा एक से आठ तक के करीब 300 छात्र दर्ज हैं। जिन्हें पढ़ाने के लिए 1 हेडमास्टर 3 सहायक शिक्षक 2अनुदेशक 1शिक्षामित्र की तैनाती है। शिक्षा विभाग ने गिरंट बाजार कस्बे के इस विद्यालय में सोलर पैनल से लेकर स्मार्ट क्लास के लिए एलसीडी लगवाया है। लेकिन तीन साल से गणित व विज्ञान के शिक्षक से आधार बनवाया जा रहा है।

इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित है। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय नव्वापुरवा में एक शिक्षिका के भरोसे 70 के करीब बच्चों की पढ़ाई चल रही है। इसी तरह कम्पोजिट विद्यालय डांडेकुइया में एक शिक्षक के साथ दो शिक्षा मित्र तैनात हैं। जबकि बच्चों की संख्या 100 से अधिक है।राजकिशोर, खण्ड शिक्षाधिकारी जमुनहा ने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। किस शिक्षक की ड्यूटी आधार बनवाने में लगी है। इसकी जांच की जाएगी। बीएसए से बात करके इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsश्रावस्तीShravasti News: शिक्षक बनवा रहे आधार, कैसे पढ़ें बच्चे गणित व विज्ञान