सुबह से रुक-रुक कर हो रही है बारिश, रात से ही ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल
Shravasti News - श्रावस्ती में तेज हवा और बारिश के कारण बिजली गुल हो गई और गेहूं की कटाई तथा मड़ाई का काम रुक गया। खेतों में कटी हुई फसल भीग गई, जिससे नुकसान होने की आशंका है। अप्रैल महीने में मौसम में तीन बार बदलाव आया है, जिससे किसान चिंतित हैं।

श्रावस्ती। श्रावस्ती में रात में आई तेज हवा के कारण बिजली गुल हो गई। वहीं सुबह से रुक रुक कर बारिश हो रही है। इससे गेहूं कटाई और मड़ाई का काम बंद हो गया है। खेतों में कटी पड़ी फसल भीग गई है। इससे नुकसान हो सकता है। इस बार अप्रैल महीने की आठ तारीख तक तीन बार मौसम खराब हुआ है। चार दिन पहले भी हल्की बारिश हुई थी। इसके बाद मौसम साफ हुआ तो किसानों ने गेहूं की कटाई और मड़ाई फिर से शुरू कर दी। लेकिन मंगलवार रात से मौसम फिर खराब हो गया। रात में तेज हवा चली तो ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई जो बुधवार सुबह तक बहाल नहीं हो सकी।
वहीं बारिश के कारण गेहूं की कटाई और मड़ाई बंद हो गई है। इसके साथ ही कटी पड़ी फसल खराब होने की आशंका है। मौसम को देखते हुए किसान परेशान हो गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


