श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे लोग

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - गिरंट बाजार, श्रावस्ती में शनिवार शाम से सात दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है। भक्तों की भीड़ कथा का रसपान कर रही है। कथा व्यास अशोक जी महाराज भगवान राम की लीलाओं का वर्णन कर रहे हैं। भरत दास त्यागी जी महाराज ने भक्तों को राम कथा के महत्व के बारे में बताया।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे लोग

गिरंट बाजार (श्रावस्ती),संवाददता। जिले के विकास क्षेत्र जमुनहा अन्तर्गत थाना हरदत्त नगर गिरन्ट क्षेत्र में गोविंद दास जी महाराज कुट्टी ग्राम पंचायत बभनपुरवा में शनिवार शाम से सात दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का चल रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है और प्रतिदिन श्रद्धालु कथा का रसपान करने पहुँच रहे हैं। ​श्रीराम कथा का यह पावन आयोजन भरत दास त्यागी जी महाराज (छोटी छावनी, श्रीधाम अयोध्या) एवं समस्त ग्रामवासियों के जनसहयोग से संपन्न हो रहा है। ​संगीत की धुनों पर थिरके भक्त ​बलरामपुर के भुरेशवर नाथ सेवा संस्था, बदरौलिया से पधारे कथा व्यास अशोक जी महाराज अपनी ओजस्वी वाणी और संगीत के माध्यम से प्रभु राम की लीलाओं का वर्णन कर रहे हैं।कथा

के दौरान उनके द्वारा गाए गए भजनों पर भक्त भावविभोर होकर झूमते नजर आए। दिनांक 15 अप्रैल बुधवार की रात्रि लगभग 12 बजे भगवान श्री राम का जन्म हुआ। ​कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र गिरन्ट क्षेत्र समाजसेवी संतोष शर्मा ने कथा व्यास अशोक जी महाराज को अंग वस्त्र भेंट कर और माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया।​भरत दास त्यागी बाबा ने बुधवार को कथा में पहुँचने वाले भक्तों का आह्वान करते हुए कहा कि राम कथा जीवन के दुखों को हरने वाली और मनुष्य को सन्मार्ग दिखाने वाली है। बाबा ने बताया भगवान प्रभु की इच्छा से सब हो रहा हैं। और सोये हुए हर हिन्दू समाज को जगाना शुक्रवार की रात्रि में श्री राम विवाह होगा। इस मौके पर पुजारी मिश्रा, राजू मिश्रा, पिन्टू मिश्रा , हरीश मिश्रा , मोतीलाल त्रिपाठी , सतीश त्रिपाठी , संदीप त्रिपाठी , रामदयाल शर्मा , कमेश्वरी यादव , मालिक राम यादव , सुरेश यादव , विलाश, शंकर, फेरन , आदि लोग मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।