बाइकों में टक्कर, पीआरडी जवान समेत तीन घायल

Mar 07, 2026 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - श्रावस्ती के सोनबरसा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक PRD जवान और दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल PRD जवान और डाककर्मी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बाइकों में टक्कर, पीआरडी जवान समेत तीन घायल

श्रावस्ती, संवाददाता। सोनबरसा गांव के पास दो बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक पीआरडी जवान समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया जहां से दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिरसिया थाना क्षेत्र के बेचईपुरवा निवासी पीआरडी जवान राधेश्याम कुलदीप (55) पुत्र कन्हैया लाल शनिवार दोपहर बाद बाइक से भिनगा से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान सिरसिया डाकघर में तैनात डाककर्मी हरियाणा प्रदेश निवासी साहिल (30) व सिरसिया के दुर्गापुर निवासी अभय तिवारी (28) पुत्र राधेश्याम एक ही बाइक से डाक लेकर भिनगा जा रहे थे।

क्षेत्र के ही भिनगा सिरसिया मार्ग पर सोनबरसा गांव के पास पहुंचते ही दोनों बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में अभय तिवारी को मामूली चोटें आई जबकि पीआरडी जवान राधेश्याम व डाककर्मी साहिल गंभीररूप से घायल हो गए। लोगों की ओर से डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को पीआरवी वाहन से सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराया। जहां पीआरडी जवान राधेश्याम व डाककर्मी साहिल की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।