Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsSecurity Measures Heightened in Shravasti Following Delhi Bomb Blast Alert
दिल्ली धमाके को लेकर नेपाल सीमा पर अलर्ट, लोगों की हो रही जांच

दिल्ली धमाके को लेकर नेपाल सीमा पर अलर्ट, लोगों की हो रही जांच

संक्षेप:

Shravasti News - दिल्ली में सोमवार को हुए बम धमाके के चलते श्रावस्ती में सुरक्षा को लेकर एहतियात बरती जा रही है। भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर लोगों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक निर्देश दिए हैं और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Nov 13, 2025 09:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share Share
Follow Us on

श्रावस्ती, संवाददाता। दिल्ली में बीते सोमवार को हुए बम धमाके को लेकर श्रावस्ती में भी सुरक्षा को लेकर एहतियात बरता जा रहा है। भारत नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही आते जाते लोगों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व सुरक्षा बलों को जरूरी निर्देश दिए हैं। जिसके तहत गुरुवार को एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम की ओर से सिरसिया थाना क्षेत्र स्थित भारत नेपाल सीमा के सुइया बार्डर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने को निर्देशित किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान सीमा पार आने जाने वाले लोगों की सघन तलाशी ली गई और पहचान पत्र देखकर पुष्टि होने के बाद ही आने जाने दिया गया। उन्होंने बताया कि सीमा से जुड़े मार्गों पर आवागमन कर रहे वाहनों के कागजात की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान पत्र तथा सघन चेकिंग नियमित रूप से की जा रही है। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। स्थानीय पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम की ओर से एचएचएमडी व डॉग स्क्वाड के साथ सघन चेकिंग किया जा रहा है। सीमा पर गश्त बढ़ाई गई है और सतर्कता से निगरानी की जा रही है। इस मौके पर सीओ भिनगा सतीश कुमार शर्मा, सीओ अपराध आलोक कुमार सिंह, सिरसिया थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।