आपातकालीन स्थिति में सहायक होते हैं स्काउट गाइड

हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Follow us on Google News
share

श्रावस्ती। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में चल रहे स्काउट गाइड के प्रशिक्षण के तीसरे

आपातकालीन स्थिति में सहायक होते हैं स्काउट गाइड

श्रावस्ती। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में चल रहे स्काउट गाइड के प्रशिक्षण के तीसरे दिन स्काउट गाइड को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में बताया गया। इसके साथ ही लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण प्रभारी कामाक्षा प्रसाद पाठक ने कहा कि स्काउट और गाइड युवाओं में उत्तम स्वास्थ्य,अनुशासन और चरित्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। स्काउट गाइड शारीरिक रूप से मजबूत और मानसिक रूप से सतर्क रहता है। साथ ही प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट-एड) और स्वच्छता के माध्यम से समाज को स्वस्थ रखने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। स्काउट्स और गाइड्स को चोट लगने, दुर्घटना होने या आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा देने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।

ये संकट के समय किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वच्छता ही सेवा के मंत्र का पालन करते हुए से स्वयंसेवक अपने आस-पास के स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाते हैं जिससे सभी प्रकार की बीमारियों की रोकथाम होती है स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर चलाए जाने वाले विशेष टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच अभियानों में स्काउट्स-गाइड्स जन-जागरूकता फैलाते हैं। इस प्रशिक्षण में नियमित व्यायाम, पीटी, योगासन और आउटडोर खेलों को शामिल किया जाता है जिससे युवाओं का शारीरिक स्वास्थ्य और सहनशक्ति मजबूत होती है। बाढ़,भूकंप या किसी महामारी के दौरान ये दल शिविर लगाकर लोगों की मदद करते हैं। साफ़ पानी और भोजन की व्यवस्था में सहयोग करते हैं। इस अवसर पर हनुमान प्रसाद तथा स्काउट गाइड के छात्र छात्राएं मौजूद रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।