Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsScience Exhibition Held at Kasturba Gandhi Residential Girls School
केजीबीवी के विकास मॉडल को प्रथम स्थान मिला

केजीबीवी के विकास मॉडल को प्रथम स्थान मिला

संक्षेप:

Shravasti News - जमुनहा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्राओं ने विभिन्न विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए। एसडीएम संजय कुमार राय और एबीएसए राज किशोर ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। निर्णायकों ने केजीबीवी विकास मॉडल को पहला स्थान दिया, जबकि हृदय का कार्य और पोषण आहार के मॉडल क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

Nov 13, 2025 09:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share Share
Follow Us on

गिरंटबाजार, संवाददाता। जमुनहा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरदत्त नगर गिरंट में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं की ओर से विभिन्न माडल प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी का आयोजन आदित्य बिरला कैपिटल फाउंडेशन एक्शन एड के सहयोग से हुआ। मुख्य अतिथि रहे एसडीएम जमुनहा संजय कुमार राय व एबीएसए राज किशोर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न विज्ञान के माडलों को बनाकर तैयार किया और प्रदर्शनी में पेश किया। साथ ही छात्राओं ने सेल्फी प्वाइंट के साथ ही रंगोली सजाई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसे देखकर एसडीएम ने सराहना की। निरीक्षण पैनल के सदस्यों ने सभी मॉडलों के बारे में छात्राओं से प्रश्न कर उनके कार्य विधि के बारे में जानकारी ली। इसके बाद निर्णायकों ने केजीबीवी के विकास मॉडल को प्रथम स्थान के लिए चुना। वहीं द्वितीय स्थान हृदय का कार्य और तृतीय स्थान पर पोषण आहार के मॉडल को प्राप्त हुआ। एसडीएम ने कहा कि बच्चों में ज्ञान की कमी नहीं है। बस इसे एक नई दिशा देने की जरुरत है। कस्तूरबा गांधी की बालिकाओं को शिक्षा के साथ- साथ विज्ञान, शारीरिक, योग व व्यायाम की जानकारी मिलती है। वार्डेन सुशील त्रिपाठी ने कहा कि समय समय पर छात्रों के बीच रंगोली प्रतियोगिता के साथ ही सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाई जाती हैं। जिससे छात्राएं आगे उच्च स्तर पर पहुंचकर नाम रोशन करें।