Shravasti News: उच्च प्राथमिक विद्यालय मनिहारतार से मोटर चोरी
हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Shravasti News: गिरंटबाजार के उच्च प्राथमिक विद्यालय मनिहारतारा के प्रधानाध्यापक तुफैल अहमद ने पुलिस को शिकायत दी है कि विद्यालय के शौचालय के पास चैंबर टूटा है और मोटर गायब है। इससे पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने बताया कि पहले भी स्कूल में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई का अभाव है।

Shravasti News: गिरंटबाजार। थाना हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मनिहारतारा के प्रधानाध्यापक तुफैल अहमद ने शनिवार को स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह जब विद्यालय पहुंचे तो शौचालय के पास बना चैंबर टूटा मिला और उसमें लगा मोटर गायब था। इससे विद्यालय में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी विद्यालय को चोरों ने निशाना बनाया है। लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस से चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की है।


