Shravasti News: प्राथमिक विद्यालय बगही में विद्यार्थियों को छाता एवं पानी की बोतल का मिला उपहार
Shravasti News: बरसात के मौसम में विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक विद्यालय बगही में छाते और पानी की बोतलों का वितरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने विद्यार्थियों से नियमित विद्यालय आने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की।
Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। बरसात के मौसम में विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा क्षेत्र सिरसिया के प्राथमिक विद्यालय बगही में विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप छाते एवं सेलो की पानी की बोतलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने कहा कि वर्षा के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी जिसे ध्यान में रखते हुए बच्चों को सुरक्षित रूप से विद्यालय आने के लिए यह पहल की गई है। विद्यार्थियों ने इस उपयोगी उपहार को पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया।विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक कर्मवीर राणा ने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास का ध्यान रखना विद्यालय की जिम्मेदारी है।
उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने, स्वच्छता बनाए रखने तथा पानी की बोतल का उपयोग कर पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ जल पीने की अपील की। इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही। इस सराहनीय पहल की अभिभावकों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशंसा करते हुए इसे विद्यार्थियों के हित में सराहनीय कार्य बताया।


