एक माह पहले हुई लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Apr 22, 2026 10:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - श्रावस्ती में सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की घटना हुई। व्यापारी पर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार से हमला किया और लूट की। पुलिस ने अभियुक्त अमरेश यादव को गिरफ्तार किया, जिसने पुलिस पर फायरिंग की। उसके खिलाफ लूट और अन्य आठ मुकदमे दर्ज हैं।

एक माह पहले हुई लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

श्रावस्ती, संवाददाता। थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की घटना हुई थी।जिसमें व्यापारी ने बताया गया था कि उसकी गाड़ी रोक कर किसी धारदार हथियार से किसी तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके सिर पर वार किया गया था और वह बेहोश हो गया था जिस कारण उसके साथ लूट की घटना कारित की गई थी। इसी क्रम में थाना कोतवाली भिनगा पुलिस टीम, एस ओ जी व सर्विलांस टीम द्वारा लागातर उन अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था। मंगलवार की रात को जानकारी मिली कि घटना से संबंधित अभियुक्त की अंटा तिराहे के पास आवा-जाही देखी गई है ।

इस पर पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया गया और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से अभियुक्त ने फायर कर दिया। जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगी। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमरेश यादव थाना इकौना क्षेत्र के रूप में हुई है जिसके ऊपर लूट व अन्य आठ मुकदमे दर्ज हैं। इसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।