ब्लाक के सामने सड़क बनी तालाब, ग्राम पंचायतों का क्या होगा हाल

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - जमुनहा ब्लॉक कार्यालय के सामने सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है, जिससे जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन फंस रहे हैं। स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली के फंसने से जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। लोग प्रशासन से सड़क मरम्मत और जलनिकासी की मांग कर रहे हैं।

ब्लाक के सामने सड़क बनी तालाब, ग्राम पंचायतों का क्या होगा हाल

जमुनहा,संवाददाता। ग्राम पंचायतों के विकास का खाका खंड विकास कार्यालय से खींचा जाता है। लेकिन जब खंड विकास कार्यालय के सामने ही सड़क धंस कर तालाब बन गई तो को सोचने को विवश होना पड़ता है। जमुनहा ब्लाक कार्यालय के सामने कुछ ऐसी ही सड़क है जिसमें चिलचिलाती धूप में भी कीचड़ में वाहन फंस जाते हैं। जमुनहा ब्लॉक मुख्यालय के सामने सड़क पर जलभराव और क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ होने से आए दिन वाहन फंस रहे हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। मंगलवार दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के गड्ढे में धंस गई, जिसके चलते कुछ देर तक मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।

इसी मार्ग से स्कूली बच्चे, बाजार आने-जाने वाले लोग, एंबुलेंस और भारी वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जलभराव के चलते राहगीरों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्षेत्रवासियों ने ब्लॉक मुख्यालय के सामने जर्जर सड़क को लेकर अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि विकास के दावे केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।