
सड़क हादसों में छात्रा समेत तीन लोग घायल
Shravasti News - श्रावस्ती में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक छात्रा समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहले हादसे में संदीप कैराती की बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी, जबकि दूसरे में छात्रा आंचल जायसवाल को बाइक ने टक्कर मारी।
श्रावस्ती, इकौना, संवाददाता। दो अलग अलग सड़क हादसे में छात्रा समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिरसिया थाना क्षेत्र के चिल्हरिया गांव निवासी संदीप कैराती (28) पुत्र कमलेश कैराती शनिवार देर शाम को बाइक से बहराइच जिले में स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। इस दौरान भिनगा कोतवाली क्षेत्र के जरकुशहा के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में संदीप गंभीररूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे एक राहगीर ने घायल को जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया।
जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। इसी तरह इकौना थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुरराजा निवासी आंचल जायसवाल (15) पुत्री विनोद जायसवाल रविवार सुबह साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही थी। नरायनपुर स्थित स्कूल के सामने वह सड़क पार करने लगी। इस दौरान दीननामगढ़ निवासी प्रदीप कुमार अपनी कलावती (50) पत्नी संचित राम को बाइक से लेकर बलरामपुर जिले के किसी गांव में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। मौके पर पहुंचते ही छात्रा से टक्कर हो गई। हादसे में छात्रा आंचल व बाइक पर बैठी महिला कलावती गंभीररूप से घायल हो गई। दोनों को निजी वाहन से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




