सड़क हादसों में अधेड़ की मौत, महिला समेत नौ घायल

सड़क हादसों में अधेड़ की मौत, महिला समेत नौ घायल

संक्षेप:

Shravasti News - श्रावस्ती में विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में शामिल सभी व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई हैं।

Nov 04, 2025 07:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

श्रावस्ती, संवाददाता। अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के चहलवा निवासी मेराज (45) पुत्र महमूद अली सोमवार शाम को गांव के ही सूफियान (12) पुत्र साबिर अली व फरहान (10) पुत्र फिरोज को बाइक से लेकर मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बनगई गांव बारात गया था। जहां से वह देर रात को वापस घर लैट रहा था। इस दौरान इसी थाना क्षेत्र के लालपुर महरी निवासी शनी (20) पुत्र चुन्नी लाल, प्रताप (20) पुत्र पारसराम व दद्दू (22) बाइक से भिनगा की ओर से घर जा रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रास्ते में हरिहरपुर नथुनिया मोड़ मार्ग पर उमायल खुर्द गांव के पास दोनों में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में मेराज की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि अन्य पांच लोग गंभीररूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया। साथ ही पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी तरह मल्हीपुर थाना क्षेत्र के इटहिया निवासी बेरू कुमार व गोंगू उर्फ सहरोज मंगलवार सुबह एक ही साइकिल से बदला की ओर जा रहे थे। वहीं गिलौला थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी बंशीराम मिश्रा बाइक से अपनी बहन सावित्री देवी को गयादत्तपुरवा छोड़ने जा रहे थे। इटहिया गांव के पास ही दोनों में टक्कर हो गई। जिसमें सभी घायल हो गए। बेरू, बंशीराम व सावित्री देवी की हालत गंभीर देखते हुए मल्हीपुर सीएसची में भर्ती कराया गया। वहीं गोंगू को निजी अस्पताल पहुंचाया गया।