सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी की विदाई
By Newswrap
हिन्दुस्तान, श्रावस्तीश्रावस्ती में तैनात मुख्य आरक्षी राजपाल सिंह को सेवानिवृत्त होने पर पुलिस कार्यालय में विदाई दी गई। एएसपी चन्द्रकेश सिंह और अन्य अधिकारियों ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की सराहना की। स्मृति चिह्न के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

श्रावस्ती। श्रावस्ती में तैनात रहे मुख्य आरक्षी राजपाल सिंह सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें रविवार को पुलिस कार्यालय में एएसपी चन्द्रकेश सिंह, सीओ भिनगा भरत पासवान व सीओ इकौना आलोक कुमार सिंह ने विभाग से विदाई देते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं विभाग के प्रति समर्पण की सराहना की। साथ ही स्मृति चिह्न भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार, एसपी के पेशकार भानु प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:वरिष्ठ उप निरीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


