
बाल श्रम उन्मूलन अभियान में एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए मुक्त
Shravasti News - कटरा। संवाददाता श्रम विभाग एवं देहात इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को इकौना
कटरा। संवाददाता श्रम विभाग एवं देहात इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को इकौना क्षेत्र के कटरा बाजार और कस्बा इकौना में बाल श्रम के विरुद्ध एक विशेष रेस्क्यू एवं जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान टीम ने क्षेत्र के 10 प्रतिष्ठानों से कुल 14 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। श्रम परिवर्तन अधिकारी असद खान ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में बाल श्रम पाया गया उनके मालिकों के विरुद्ध निरीक्षण आख्या जारी की गई और उन्हें चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार का बाल श्रम न कराएं। अभियान के दौरान पकड़े गए नौ बच्चे जिनकी उम्र 14 वर्ष से कम थी और जो मजदूरी कार्यों में संलिप्त थे उनका आयु परीक्षण कर न्यायपीठ बाल कल्याण समिति श्रावस्ती के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

समिति के सहयोग से सभी बच्चों के परिजनों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिवारों को सौंप दिया गया है और परिजनों से उनकी आगे उनकी शिक्षा और पुनर्वास की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया है। अभियान में श्रम परिवर्तन अधिकारी असद खान के साथ ही नीति आयोग एसोसिएशन फॉर वॉलेंट्री एक्शन से अभिषेक, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना से कांस्टेबल देवेन्द्र यादव, विमलेश यादव एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से कांस्टेबल अमोल कुमार, महिला कांस्टेबल कंचन देवी, सरला अवस्थी, मनीषा शर्मा तथा देहात इंडिया से मोहम्मद यूसुफ, हंसराम, रमेश शुक्ला, सुषमा कश्यप, विशाल कुमार, पवन कुमार, साजन वर्मा आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




