ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश श्रावस्तीखिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए किया जा रहा रजिस्ट्रेशन

खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए किया जा रहा रजिस्ट्रेशन

सचित्र 1 एसआरए पीआईसी 1- भिनगा में कैंप लगा कर युवाओं का रजिस्ट्रेशन करते...

खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए किया जा रहा रजिस्ट्रेशन
हिन्दुस्तान टीम,श्रावस्तीMon, 02 Aug 2021 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें

सचित्र

1 एसआरए पीआईसी 1- भिनगा में कैंप लगा कर युवाओं का रजिस्ट्रेशन करते कार्यकर्ता

श्रावस्ती। संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा श्रावस्ती की ओर से टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग कर रहे भारतीय खिलाडियों के उत्साहवर्धन के लिए चियर्स फॉर इंडिया अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अलग अलग मण्डलों में स्टाल लगाकर युवाओं का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। जिला प्रवासी शुभम अवस्थी के नेतृत्व में जिले के सभी मण्डलों के युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्षों की ओर से रविवार को स्टाल लगा कर रजिस्ट्रेशन किया गया।

भिनगा में कैंप लगा कर रजिस्ट्रेशन करते हुए जिला प्रवासी शुभम अवस्थी ने कहा कि भारतीय खिलाडियों के उत्साहवर्धन के लिए भाजुयमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में चियर्स फॉर इंडिया कार्यक्रम के तहत भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। शुभम अवस्थी ने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों पर स्टाल लगाकर विद्यार्थियों, युवाओं, खिलाड़ियों आदि को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है साथ टोक्यो ओलिंपिक में प्रतिभाग कर रहे भारतीय खिलाडियों का उत्साहवर्धन एवं उनके प्रति शुभकामनाएं भेजी जा रही हैं। इसके लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आम लोगों का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में विगत एक सप्ताह से चल रहे इस अभियान के तहत युवा मोर्चा का जिले के हर युवा से सम्पर्क एवं संवाद करने का लक्ष्य बनाया है तथा जिले के सभी 10 मण्डलों में स्टाल लगाया जा रहा है तथा युवाओं, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों आदि का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से अलग अलग स्थानों पर दौड़, योग, व्यायाम तथा अन्य खेलों से जुड़ने के लिए युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें