ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश श्रावस्तीकरंट लगने से पुरोहित की हालत बिगड़ी

करंट लगने से पुरोहित की हालत बिगड़ी

जमुनहा। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी पंडित विजय कुमार मिश्रा पुत्र शिवसागर जमुनहा...

करंट लगने से पुरोहित की हालत बिगड़ी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,श्रावस्तीSun, 22 Oct 2023 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जमुनहा। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी पंडित विजय कुमार मिश्रा पुत्र शिवसागर जमुनहा में स्थापित पूजा पंडाल में श्री नव दुर्गा पूजा करा रहे हैं। रात में पूजा अर्चना कराने के बाद रविवार सुबह करीब चार बजे वह अपने घर स्नान करने गए थे। मोटर लगे नल पर नहाने के दौरान मोटर के सहारे करंट उतर रहा था। जैसे ही उन्होंने नल को छुआ तभी वह करंट की चपेट में आ गए। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। पुरोहित के चीखने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बिजली का कनेक्शन कट किया। इसके बाद विजय मिश्रा को जमुनहा बाजार में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी होने पर देखने के लिए ग्रामीण हाल जानने को पहुंचे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें