
श्रावस्ती-पाकिस्तान में शिया मस्जिद में हुए विस्फोट के विरोध में हुआ प्रदर्शन
Shravasti News - रतनापुर में सोमवार को पाकिस्तान के शिया मस्जिद में हुए विस्फोट के खिलाफ श्रावस्ती में विरोध प्रदर्शन हुआ। शिया समुदाय के लोगों ने सड़क पर उतरकर कैंडल मार्च निकाला और पाक प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए और मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
रतनापुर, संवाददाता। पाकिस्तान के शिया मस्जिद में हुए विस्फोट को लेकर सोमवार देर शाम श्रावस्ती में विरोध प्रदर्शन हुआ। लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया और कैंडल मार्च निकाला। साथ ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर आतंकवाद के विरुद्ध नारे लगाए। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में स्थित शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती बम धमाके को लेकर शिया समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। जिसका लेकर सोमवार देर शाम को जमुनहा तहसील क्षेत्र के नासिरगंज में शिया समुदाय के लोग सड़क पर उतरे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री व सेना प्रमुख आसिम मुनीर का पुतला जलाया और कैंडल मार्च निकाल कर दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
प्रदर्शन के दौरान नायब तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि पाकिस्तान में कभी हिंदू, कभी पंजाबी तो कभी ईसाई तो कभी शिया समुदाय पर हमले हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि आतंकवाद और इस्लाम का दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। जहां आतंकवाद है, वहां इस्लाम नहीं है। जहां इस्लाम है, वहां आतंकवाद नहीं है। इस दौरान अम्मार रिजवी, शादाब हुसैन, रेहान हुसैन, मीसम, आरिज़ सकलैन हैदर, मौलाना ताजुद्दीन आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




