Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsPromotion of Chainmen to Lekhpal in Shravasti District
दो चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को लेखपाल पद पर किया गया पदोन्नत

दो चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को लेखपाल पद पर किया गया पदोन्नत

संक्षेप:

Shravasti News - श्रावस्ती में राजस्व विभाग के दो चेनमैन, अनिल कुमार आर्य और दिलीप कुमार वर्मा, को लेखपाल पद पर पदोन्नति दी गई। जिलाधिकारी अश्वनी कुमार पाण्डेय ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। यह पदोन्नति लेखपाल सेवा नियमावली के तहत हुई है, जिसमें छह साल की सेवा और इंटरमीडियट की शैक्षिक योग्यता आवश्यक है।

Feb 06, 2026 06:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share Share
Follow Us on

श्रावस्ती। राजस्व विभाग के दो चजुर्थ श्रेणी कर्मियों चेनमैन को लेखपाल पद पर पदोन्नति दी गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अश्वनी कुमार पाण्डेय ने दोनों कर्मियों को लेखपाल पद का नियुक्ति पत्र दिया। डीएम ने बताया कि लेखपाल सेवा नियमावली के तहत जिन चैनमैनों ने छह साल की सेवा पूरी कर ली है और कम से कम इंटरमीडियट की शैक्षिक योग्यता रखते हैं। उन्हें लेखपाल पद पर पदोन्नत करने का प्रावधान है। इसी के तहत तहसील भिनगा के चेनमैन अनिल कुमार आर्य एवं तहसील जमुनहा के चेनमैन दिलीप कुमार वर्मा को लेखपाल के पद पर पदोन्नति दिया गया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें