थाने में नहीं हुई सुनवाई तो एसपी से शिकायत
Mar 08, 2026 06:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Shravasti News - श्रावस्ती के सोनवा क्षेत्र में चार मार्च को होली के दिन कुछ लोगों ने गर्भवती महिला के घर में घुसकर रंग लगाया और छेड़छाड़ की। मामले की शिकायत थाने में की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला के भाई ने एसपी से शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है।

श्रावस्ती। सोनवा क्षेत्र के एक गांव में चार मार्च को होली के दिन घर में घुसकर गर्भवती महिला को रंग लगाने व छेड़छाड़ की घटना हुई थी। मामले की शिकायत थाने में की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर भाई ने मामले की शिकायत एसपी से की गई है। शिकायत कर्ता का आरोप है कि होली के दिन गांव के ही कुछ लोग होली खेलने के बहाने उसके घर में घुस गए। इस दौरान त्योहार मनाने मायके आई उसकी बहन को जबरदस्ती रंग लगाने लगे और छेड़खानी की। बीच बचाव के दौरान ईंट से हमला भी किया। शिकायत पर थाने में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


