सड़क हादसे में पीआरडी जवान घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Shravasti News - श्रावस्ती के मल्हीपुर क्षेत्र में पीआरडी जवान बुधराम (45) एक बाइक दुर्घटना में घायल हो गए। वह ड्यूटी के लिए भिनगा जा रहे थे, तभी उनकी बाइक तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई। दुर्घटना के बाद उन्हें एंबुलेंस से संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया।

श्रावस्ती। मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम शिकारी चौड़ा के मजरा गणेशपुर निवासी पीआरडी जवान बुधराम (45) रविवार को बाइक से ड्यूटी के लिए भिनगा आ रहे थे। मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर भंगहा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस से घायल पीआरडी जवान को संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया। जबकि दूसरा बाइक सवार सुरक्षित बच गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


