मारपीट मामले में दो पक्षों के आठ लोगों पर केस दर्ज
Shravasti News - श्रावस्ती में बोरिंग पर पंपिंग सेट लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। कमती देवी और राजितराम के बीच मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर केस दर्ज किया है। घायलों को जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया।

श्रावस्ती। बोरिंग पर पंपिग सेट बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मंगलवार को सोनवा थाना क्षेत्र के रामपुर कोड़री गांव में मेढ़ पर लगी बोरिंग पर पंपिंग सेट बांधने को लेकर कमती देवी पत्नी मंशाराम व राजितराम के बीच विवाद हुआ था। विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें एक पक्ष से शांति पत्नी भजन, फूला पत्नी राजितराम, राजितराम व दूसरे पक्ष से मोहर, जगेश्वर व नंदे घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया था। दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर पुलिस ने कुल आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


