मोटर व तार बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

मोटर व तार बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

संक्षेप:

Shravasti News - श्रावस्ती में मल्हीपुर थाने के थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने अपनी टीम के साथ चोरी का विद्युत मोटर और तार बरामद किया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें राजेन्द्र प्रसाद, धनीराम और जमील शामिल हैं।...

Aug 28, 2025 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

श्रावस्ती। मल्हीपुर थाने के थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने गुरुवार को टीम के साथ चोरी का विद्युत मोटर व तार बरामद किया। साथ ही चोरी में शामिल तीन आरोपियों राजेन्द्र प्रसाद उर्फ इन्दल कोरी पुत्र मोगरे, धनीराम उर्फ कमलेश यादव पुत्र अवध राम निवासी जैता जानकीनगर थाना मल्हीपुर व जमील उर्फ जकऊ पुत्र लाजिम निवासी ग्राम भंगहर जमुदान, थाना नवाबगंज जनपद बाहराइच को ग्राम परसोहना से गिरफ्तार कर लिया। तीनो आरोपियों को थाने लाकर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष के साथ उपनिरीक्षक साहब राव, आरक्षी अनुज शर्मा व आरक्षी हरिओम वर्मा शामिल रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।