
प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाएं : एसपी
Shravasti News - श्रावस्ती में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में एक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें लंबित मामलों की समीक्षा की गई और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। महिला अपराधों में कमी लाने और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
श्रावस्ती, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस लाइन के लवकुश सभागार कक्ष में अपराध गोष्ठी हुई। जिसमें लंबित मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए। गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, आपराधिक घटनाओं की समीक्षा, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र व निस्तारण, तीन माह से अधिक समय से लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण। के प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही बरामदगी के लिए शेष अपहृताओं के सम्बन्ध में तथा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, अपराधियों की त्रिनेत्र एप पर फीडिंग की स्थिति, ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई व आपरेशन क्लीन के तहत मालों के निस्तारण की स्थिति, ई-साक्ष्य एप, सीएम डैशबोर्ड तथा गैंगस्टर एक्ट के प्रगति की समीक्षा हुई।
ऑपरेशन कनविक्शन के तहत प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने को निर्देशित किया गया। एसपी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह खुद घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति के अनुरूप रिपोर्ट प्रस्तुत करें। महिला अपराधों में कमी लाने, एंटी रोमियो चेकिंग अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लेकर समय से कार्रवाई करें। अभियान चलाकर लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूकता करें। गोष्ठी में गैंगस्टर व गुंडा एक्ट के अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करने, पुरस्कार घोषित वांछितों गिरफ्तारी, पोक्सो अधिनियम, चोरी, नकबजनी से संबंधित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी महेंद्र सिंह राठौर, सीओ इकौना भरत पासवान, सीओ साइबर आलोक कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




