
अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की निगरानी बढ़ाएं : आईजी
Shravasti News - श्रावस्ती में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है। पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने जुलूसों...
श्रावस्ती, संवाददाता। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस की तैयारी तेज हो गई है। गणेश विसर्जन, बारावफात व नवरात्र के मद्देनजर बुधवार शाम को पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज गोण्डा अमित पाठक ने पुलिस लाइन में एसपी राहुल भाटी व अन्य अधिकारियों संग बैठक की। बैठक में आईजी ने जरूरी निर्देश दिए। आईजी अमित पाठक ने कहा कि आगामी त्योहारों को शांति तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा के सभी प्रबंध पहले की दुरुस्त कर लिए जाय। उन्होंने जुलूसों के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, जूलूस ड्यूटी बॉक्स फार्मेसन, रूफटॉप ड्यूटी लगाने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जुलूस मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर लें। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करें व ड्रोन निगरानी की व्यवस्था करें। अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की सूची तैयार कर उनकी नियमित निगरानी की जाय। इसी तरह गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा, प्रकाश और पहुंच मार्ग की व्यवस्था को दुरुस्त करें। अप्रिय घटना को रोकने के लिए आपातकालीन सेवाएं जैसे अग्निशमन, चिकित्सा, गोताखोर तैयार रखी जाए। धर्म गुरुओं व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लिया जाय। जुलूसों के आयोजकों के साथ बैठक कर मार्ग और समय-सारिणी तय की जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त कर लें। भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के साथ पुलिस की गश्त बढ़ाते हुए गतिविधियों की निगरानी तेज की जाय। एसपी ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के लिए प्रस्तावित 47 शोभायात्रा व बारावफात के 160 जुलूसों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारी कर ली गई है। बैठक में एसपी मुकेश चन्द्र उत्तम के साथ ही सभी सीओ, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष आदि मौजूद।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




