
बेहतर कार्य प्रणाली के लिए पुलिस कर्मी सम्मानित
Shravasti News - श्रावस्ती में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक ने रजिस्टरों का निरीक्षण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और पारितोषिक प्रदान किए। एसपी राहुल भाटी ने उपनिरीक्षक आलोक कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
श्रावस्ती, संवाददाता। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण से संबंधित कार्यों में बेहतर कार्य प्रणाली के लिए पुलिस कर्मियों को सम्मान मिला है। पुलिस महानिरीक्षक की ओर से मिशन शक्ति से जुड़े पुलिस कर्मियों को पारितोषिक प्रशस्ति पत्र देने का निर्देश दिया था। इस पर एसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व पारितोषिक देकर सम्मानित किया। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमित पाठक ने श्रावस्ती का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने पुलिस आफिस में एंटी रोमियो रजिस्टर, मिशन शक्ति रजिस्टर, महिला हेल्पडेस्क रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टरों का निरीक्षण किया था। जिसमें रजिस्टरों के सुव्यवस्थित रखने, प्रभावी कार्य प्रणाली व महिलाओं से संबंधित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में थाना हरदत्तनगर गिरंट की पुलिसकर्मियों का कार्य सराहनीय पाया गया था।

इस पर उन्होंने मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व पारितोषिक प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी। इस क्रम में सोमवार को एसपी राहुल भाटी ने प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र उपनिरीक्षक आलोक कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही मुख्य आरक्षी राम सिंह, महिला आरक्षी अर्जिता यादव, अनामिका मिश्रा व महिला आरक्षी कुमकुम देवी को उत्कृष्ट कार्य के लिए पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर एएसपी मुकेश चन्द्र उत्तम आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




