ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश श्रावस्तीपुलिस ने वाहनों का चालान काटा

पुलिस ने वाहनों का चालान काटा

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देश पर रविवार को विभिन्न थाना...

पुलिस ने वाहनों का चालान काटा
हिन्दुस्तान टीम,श्रावस्तीMon, 25 Oct 2021 08:45 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देश पर रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सभी चेक पोस्टों पर वाहन चेकिंग की गई। साथ ही यातायात पुलिस की ओर से भी विभिन्न स्थानों पर चेकिंग लगाकर वाहनों को चेक किया गया। वाहन चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजात, सीट बेल्ट व हेलमेट के साथ ही वाहन में सवार यात्रियों के मास्क को देखा गया। इसमें सात वाहनों को यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत ई-चालान किया गया। साथ ही चालान किए गए वाहन स्वामियों पर 11 हजार 500 रुपये का शमन शुल्क लगाया गया। पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की हिदायत दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें