Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsPolice Arrests Robbery Accused with Stolen Mobile and Bike in Shravasti
लूट की मोबाइल व बाइक संग आरोपी गिरफ्तार
Shravasti News - श्रावस्ती में पुलिस ने लूट के आरोपी विजय चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिलौला थानाध्यक्ष की टीम ने संदिग्धों की चेकिंग के दौरान सूचना के आधार पर आरोपी को तिलकपुर मोड़ के पास पकड़ा। आरोपी के पास...
Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीWed, 8 Oct 2025 06:52 PM

श्रावस्ती। लूट की मोबाइल व बाइक के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार शाम को गिलौला थानाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय पुलिस टीम के परेवपुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लूट का आरोपी विजय चौहान पुत्र कैलाश चौहान निवासी सहजादी थाना गिलौला बाइक से नेपाल की ओर जा रहा है। इस पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को तिलकपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। जिसके कब्जे से लूट की बाइक व मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




