निर्मल वर्मा व शालिनी चुनी गई सहकारी समिति अध्यक्ष
Shravasti News - श्रावस्ती में विकासखंड गिलौला के बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुए। केशवापुर पजावा में शालिनी देवी और नेवरिया में निर्मल कुमार वर्मा को अध्यक्ष चुना गया। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया और निर्वाचन अधिकारी ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया।

श्रावस्ती, संवाददाता। विकासखंड गिलौला के बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड केशवापुर पजावा व बी-पैक्स नेवरिया समिति का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण हुआ। इसमें निर्मल कुमार वर्मा नेवरिया व शालिनी देवी केशवापुर पजावा की अध्यक्ष चुनी गई। केशवापुर पजावा में निर्वाचन अधिकारी प्रदीप उपाध्याय की देख रेख में सभी पदों पर सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर आम सहमति बन जाने से शालिनी देवी पत्नी रवि कुमार, उपाध्यक्ष पद पर राजवंती देवी पत्नी धर्मवीर का चयन हुआ। इसके साथ ही समिति के संचालक सदस्य पदों पर प्रेम कुमार, राजेश कुमार, कुलदीप कुमार, पुजारी जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार और लवकुश निर्वाचित घोषित हुए।
इस दौरान निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं गिलौला के ही बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड बी-पैक्स नेवरिया में निर्वाचन अधिकारी आदेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्मल कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष पद पर वृक्ष राम वर्मा चुने गए। इसके साथ ही संचालक सदस्य पद पर राम कुमार, सीता देवी, प्रतिभा देवी, वीरेन्द्र कुमार, मुराली लाल, पंकज कुमार वर्मा व मनोहर लाल वर्मा चुने गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


