मिर्जापुर में साथी की हत्या से लामबंद हुए अधिवक्ता, भिनगा, इकौना व जमुनहा में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Shravasti News - मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह की नृशंस हत्या के खिलाफ श्रावस्ती के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और न्यायिक कार्य से विरत रहे। हत्यारों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और पुलिस तैनाती की भी मांग की।
श्रावस्ती, संवाददाता। मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह की नृशंस हत्या के विरोध में जिले के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने सोमवार को दीवानी न्यायालय गेट, कलेक्ट्रेट व तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन भिनगा के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष सुरेश चन्द तिवारी व महामंत्री सतीश मौर्य के नेतृत्व में दीवानी न्यायालय परिसर भिनगा से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। वही इकौना में अधिवक्ताओं ने हत्यारों की गिरफ्तारी करने, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने, प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष उदय राज पांडेय व महामंत्री राजेंद्र प्रसाद ने एसडीएम पीयूष जायसवाल को सौंपा।
इसी तरह जमुनहा तहसील के अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं पर निरंतर हमले हो रहे हैं। न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग होने के बावजूद अधिवक्ता सुरक्षित नहीं है। अधिवक्ता के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता दी जाए। अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए न्यायालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ पुलिस तैनात करने की की मांग की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में हत्या के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर इकौना में सत्यप्रकाश मिश्र, पवन कुमार मिश्रा, विजय पांडेय, विष्णु कुमार गुप्ता, श्रीधर द्विवेदी, संजय सिंह, सुधीर शुक्ल, रामकुमार शुक्ल, आशुतोष पाठक, पंकज सैनी, दूधनाथ यादव, एके सिंह, राजकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


