जैविक खेती से उत्पादित सब्जियों का लगा बाजार
Shravasti News - श्रावस्ती में रिजर्व पुलिस लाइन में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सब्जियों का बाजार लगाया गया। एसपी ने जैविक सब्जियां खरीदी और लोगों को जैविक खेती के लाभ के बारे में जागरूक किया। गोष्ठी में...

श्रावस्ती, संवाददाता। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार को परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत उत्पादित सब्जियों के बाजार का आयोजन हुआ। जिसमें एसपी ने जैविक खेती से उत्पादित सब्जियां खरीदी। उन्होंने सभी को जैविक खेती के प्रति जागरूक किया। बाजार का आयोजन पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें उप सम्भागीय प्रसार अधिकारी डा शिशिर वर्मा की ओर से आर्गेनिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आर्गेनिक खेती एक कृषि पद्धति है। जिसमें रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों का उपयोग किए बिना प्राकृतिक तरीकों से फसलें उगाई जाती है और देखभाल की जाती है। इस पद्धति में मिट्टी, जल व पर्यावरण की सेहत को प्राथमिकता दी जाती है। इसे पारंपरिक कृषि पद्धतियों से अधिक स्थायी और पर्यावरणीय रूप से सुरक्षित माना जाता है। आर्गेनिक खेती के संबंध में की गई गोष्ठी एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकता है। जिसमें किसानों, विशेषज्ञों और कृषि विकास से जुड़े व्यक्तियों को एक मंच पर एकत्रित किया जाता है। ताकि वे इस विषय पर चर्चा करें और विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श करें। उन्होंने कहा कि ऐसी गोष्ठियां आमतौर पर किसानों को आर्गेनिक खेती के लाभ, तकनीकों, चुनौतियों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित की जाती हैं। इस मौके पर एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा, एएसपी प्रवीण कुमार यादव, एसडीएम भिनगा पियूष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।