Nepal Escape Foiled Uncle Arrested for Rape of 5-Year-Old Niece भतीजी संग दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, Shravasti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsNepal Escape Foiled Uncle Arrested for Rape of 5-Year-Old Niece

भतीजी संग दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Shravasti News - फालोअप -आरोपी ने पांच वर्षीय भतीजी के साथ किया था दुष्कर्म -नेपाल भागने की फिराक

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीSun, 29 Dec 2024 04:55 PM
share Share
Follow Us on
भतीजी संग दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

फालोअप -आरोपी ने पांच वर्षीय भतीजी के साथ किया था दुष्कर्म

-नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

गिरंटबाजार, संवाददाता। तीन दिन पहले पांच वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी चाचा को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी पर एसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बालिका शुक्रवार को खेलने के लिए घर से बाहर गई थी। इस दौरान उसका चाचा श्रवण कुमार उर्फ गोकुल पुत्र बेचूराम रास्ते में मिल गया और बालिका को गांव के बाहर स्थित प्राथमिक स्कूल के पीछे लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दर्द से कराहती बालिका घर पहुंची और मां के पूंछने पर जानकारी दी। मां आरोपी चाचा से पूंछताछ करने लगी तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए घर से फरार हो गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश करने लगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई। रविवार तड़के ही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र के देवरा नहर पुल के रास्ते से होकर नेपाल भागने की फिराक में है। सूचना पर हरदत्त नगर गिरंट थानाध्यक्ष शैलकान्त उपाध्याय टीम के साथ देवरा पुल पर पहुंच गए जहां आरोपी बाइक से आता दिखा। पास आने पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने के बाद आरोपी घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। साथ ही पुलिस ने उसकी बाइक, मोबाइल फोन जब्त कर लिया। पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष के साथ उपनिरीक्षक विशाल शुक्ला, अनीष गौड़, मुख्य आरक्षी भोला सिंह, नीरज पाल सिंह, आरक्षी विवेक सिंह आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।