राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
Shravasti News - श्रावस्ती में द हंस फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने विज्ञान आधारित माडलों की प्रदर्शनी लगाई। विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को प्रोत्साहित करना था। अतिथियों ने विज्ञान के महत्व पर जोर दिया।

श्रावस्ती, संवाददाता। द हंस फाउंडेशन की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों की ओर से विज्ञान आधारित माडलों की प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें माडल प्रस्तुत करने वाले विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक दृष्टिकोण व नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर भिनगा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ अतिथियों की ओर से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वहीं बच्चों की ओर से विज्ञान आधारित मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। हाइड्रोपोनिक फार्मिंग मॉडल के लिए कम्पोजिट विद्यालय बसभरिया पुरैना की छात्रा शिवानी को पहला, रोड सेफ्टी मॉडल के लिए कम्पोजिट विद्यालय भिट्ठी को दूसरा पर भूकम्प माडल के लिए राजकीय इण्टर कालेज इकौना की छात्रा हिमांशी को तीसरा पुरस्कार मिला। अतिथियों ने कहा कि आधुनिक युग विज्ञान का युग है। विज्ञान विकसित होने से लोगों का जीवन सरल हो गया है। इसलिए बच्चों में प्राथमिक स्तर से ही विज्ञान की रुचि जगाना जरूरी है। इस मौके पर जिला समन्वयक सपना सोनी, पंकज त्रिपाठी, मनोज शास्त्री, बृजेश पांडेय, प्रोजेक्ट मैनेजर अंजली शर्मा, अनिल शुक्ला, संगीता आदि मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



