
श्रावस्ती--राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मनाया संकल्प दिवस
Shravasti News - अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर श्रावस्ती में संकल्प दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और बच्चों ने विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित और प्रेरणादायक बनाने का संकल्प लिया। 984 विद्यालयों...
कटरा, संवाददाता। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ श्रावस्ती की ओर से संकल्प दिवस मनाया गया। जिसमें स्कूलों में शिक्षकों व बच्चों ने पांच बिन्दुओं पर साझा संकल्प लिया। साथ ही संकल्प को जीवन में आत्मसात करने को कहा। इकौना विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत सोमवार को शिक्षक और बच्चों ने पांच बिंदुओं पर साझा संकल्प लिया। संकल्प में बच्चों व शिक्षकों ने विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित, हरित तथा प्रेरणास्पद बनाए रखने, विद्यालय के सम्पदा संसाधन तथा समय को राष्ट्र धन मानते हुए उनका संरक्षण और विवेकपूर्ण उपयोग, चरित्र निर्माण, आत्म विकास, समाज सेवा, सेवा और समर्पण का तीर्थ मानते हुए उसका गौरव बढ़ाने के का संकल्प लिया।

पीएमश्री विद्यालय कटरा गुलरिहा, कंपोजिट विद्यालय विदुहनी, महरौली, बगहा, झब्बापुरवा, लक्ष्मनपुर व विशुनपुर सहित सभी स्कूलों में संकल्प दिवस मनाया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष नीलमणि शुक्ल ने बताया कि जनपद के 984 विद्यालय में से 814 विद्यालयों में इस कार्यक्रम को शिक्षकों एव छात्रों की ओर मनाया गया। उन्होंने कहा कि मौसम की प्रतिकूलता के बाद भी शिक्षकों ने बड़े ही उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन बढ़ चढ़ कर किया। बच्चों के उज्जवल भविष्य और उपयोगी शिक्षा के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




