छह दिन से लापता युवक का जंगल में लटका मिला शव

हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Follow us on Google News
share

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदहा के निवासी रामप्रसाद उर्फ़ चवान्नी (24) 14 मई को लापता हो गए थे। उनका शव बुधवार को ककरदरी जंगल में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

छह दिन से लापता युवक का जंगल में लटका मिला शव

श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदहा के मजरा घूमना निवासी एक युवक 14 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था, जिसका शव बुधवार जंगल में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घुमना निवासी रामप्रसाद उर्फ़ चवान्नी (24) पुत्र साबितराम यादव 14 मई को घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता न चलने पर उनके बड़े भाई घनश्याम यादव ने 18 मई को मल्हीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराया था। बुधवार को थाना क्षेत्र के ककरदरी जंगल स्थित मरी माता मंदिर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में लकड़कट्टो ने एक अज्ञात युवक का शव सागौन के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटकता मिला।

सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पहचान कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे मे थाना प्रभारी योगेंद्र बाबू यादव ने बताया मृतक मंदबुद्धि है। सातवें दिन शव बरामद हुआ है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।