सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का शव

Mar 01, 2026 04:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share Share
Follow Us on

Shravasti News - श्रावस्ती में एक युवक की लाश सड़क किनारे झाड़ियों में मिली। पीतांबर (32) घर से साइकिल लेकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। रविवार सुबह राहगीरों ने उसकी लाश देखी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू की।

सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का शव

श्रावस्ती, संवाददाता। साइकिल लेकर घर से निकले एक युवक की लाश सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद की गई। राहगीरों की नजर लाश पर पड़ी तो सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भिनगा कोतवाली क्षेत्र ग्राम पंचायत कोड़री के मजरा तिवारी पुरवा गांव निवासी पीतांबर (32) पुत्र राम सागर शनिवार शाम को साइकिल लेकर घर से भिनगा के लिए निकला था। लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा। इस पर परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश करने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी रात में उसका कहीं भी सुराग नहीं लगा।

रविवार सुबह इसी कोतवाली क्षेत्र के वर्गी वर्गा गांव के पास जंगल से सटे हुए सड़क किनारे झाड़ियों में राहगीरों ने एक साइकिल व लाश पड़ी देखी। जिसकी पहचान तिवारी गांव निवासी पीतांबर के रूप में हुई। लोगों की ओर से परिजनों को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर भिनगा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह पुलिस व फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। वहीं पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।