ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश श्रावस्ती12 घण्टे में हत्या का अनावरण, हत्यारोपी दो गिरफ्तार

12 घण्टे में हत्या का अनावरण, हत्यारोपी दो गिरफ्तार

श्रावस्ती। संवाददाता गिलौला पुलिस ने शनिवार को हत्या का खुलासा करते हुए दो

12 घण्टे में हत्या का अनावरण, हत्यारोपी दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,श्रावस्तीSat, 04 Dec 2021 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रावस्ती। संवाददाता

गिलौला पुलिस ने शनिवार को हत्या का खुलासा करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को थाने लाकर जेल भेज दिया गया। साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल लकड़ी व डंडा भी बरामद कर लिया।

गिलौला थाना क्षेत्र के घोरमा परसिया के पास खेत में शुक्रवार को औरैयानिधान निवासी युवक विजय कुमार पुत्र सुन्दर लाल का शव पाया गया था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं मृतक के पिता सुन्दरलाल की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया था। वहीं मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य ने गिलौला थानाध्यक्ष अखिलेश पांडेय को मामले का अनारण करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। तहरीर पर मृतक के मोबाइल सीडीआर तथा गहनता से छानबीन के दौरान परस्वारथ सिंह पुत्र पटेश्वरी सिंह व पटेश्वरी सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह निवासीगण दूबकला थाना सोनवा का नाम प्रकाश में आया। इस पर शनिवार को गिलौला थानाध्यक्ष ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को चेतिया मुरार पुल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने मृत की लाठी डंडों से पीटकर हत्या करने की बात स्वीकार की गई। इस पर पुलिस ने उनके कब्जे से मृतक की मोबाइल व आलाकत्ल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष के साथ उप निरीक्षक जीतेन्द्र राय,मुख्य आरक्षी रमेश चन्द्र गुप्ता, आरक्षी विकास वर्मा, विभा सिंह, रंजीत सिंह, रणजीत कुमार, प्रभारी स्वाट टीम रामपाल यादव आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें