
श्रावस्ती में बरामद हुए मुंबई से चोरी व गुम हुए 81 स्मार्टफोन
Shravasti News - श्रावस्ती में मुंबई से चोरी हुए 15 से 17 लाख रुपये कीमत के 81 स्मार्टफोन बरामद किए गए। यह बरामदगी श्रावस्ती पुलिस की सर्विलांस सेल और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई का परिणाम है। एसपी राहुल भाटी ने इस कार्रवाई की सराहना की और इसे पुलिस की तकनीकी दक्षता का उदाहरण बताया।
श्रावस्ती, संवाददाता। मुंबई से चोरी व गुम हुए करीब 15 से 17 लाख रुपये कीमत के स्मार्टफोन श्रावस्ती में बरामद हुए। जिसे सर्विलांस सेल श्रावस्ती पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में बरामद किया है। संयुक्त टीम ने कुल 81 मोबाइल फोन बरामद किए। एसपी राहुल भाटी ने बताया कि महाराष्ट्र (मुंबई) से चोरी हुए व गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम व सीओ साइबर क्राइम आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सर्विलांस सेल को लगाया गया था। श्रावस्ती सर्विलांस सेल टीम ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाया। टीम ने प्रभारी सर्विलांस शादाब आलम के नेतृत्व में कुल 81 स्मार्टफोन बरामद किया है।
यह मोबाइल फोन मुंबई से चोरी व गुम हुए थे। बरामद मोबाइल फोन की कीमत 15 से 17 लाख रुपये है। एसपी ने सर्विलांस टीम के कार्य की सराहना की और कहा कि यह कार्रवाई श्रावस्ती पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता व जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस कार्रवाई से पुलिस पर आमजन का विश्वास मजबूत हुआ है। बरामदगी टीम में सर्विलांस सेल से प्रभारी के साथ आरक्षी अभिषेक व चरण सिंह तथा महाराष्ट्र पुलिस टीम के उपनिरीक्षक सुनिल चव्हाण, मुख्य आरक्षी गुरुनाथ राठौड़, आरक्षी हरीदास शिंदे, विनल शिंगाने शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




