मोबाइल टावर में लगी आग, नेटवर्क सेवाएं ठप
Shravasti News - जमुनहा, श्रावस्ती में शार्ट सर्किट के कारण मोबाइल टावर में आग लग गई। आग से टावर के सभी उपकरण जल गए, जिससे नेटवर्क सेवाएं ठप हो गईं। मल्हीपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में एक घर में भी आग लगने से लाखों का सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

जमुनहा, श्रावस्ती, संवाददाता। शार्ट सर्किट की वजह से मोबाइल टावर में आग लग गई। आग से टावर के सभी उपकरण जलकर राख हो गए। उपकरण जलने से इलाके की नेटवर्क सेवाएं ठप हो गई। वहीं एक घर में आग लगने से लाखों का सामान खाक हो गया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मल्हीपुर चौराहे पर बीएसएनएल व जिओ का मोबाइल टावर लगा हुआ है। रविवार रात में शार्ट सर्किट होने से टावर के अंदर अचानक आग लग गई। इससे टावर में लगे उपकरण जलकर खराब हो गए। जिसकी वजह से पूरे इलाके की नेटवर्क व्यवस्था ठप हो गई। बताया जाता है कि आग लगने से टावर के महत्वपूर्ण उपकरण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
जिसके कारण बीएसएनएल और जिओ दोनों कंपनियों की सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। वहीं सोनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मननगर निवासी परशुराम विश्वकर्मा के घर में दूसरी मंजिल के कमरे में रविवार रात में अचानक आग लग गई। कमरे से आग की लपटे निकलती देख परिजनों को घटना की जानकारी हुई। शोर मचाने पर लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों की ओर से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। परशुराम ने बताया कि अग्निकांड में कमरे में रखा 57 हजार रुपये नकदी, चार मोबाइल, कूलर, प्रेस, ब्लोवर व कपड़े जलकर राख हो गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


