Shravasti News: मिशन शक्ति का शुभारंभ, 18 छात्र-छात्राओं को वितरित की गईं स्टडी टेबल

हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News: श्रावस्ती के जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर परिषदीय विद्यालयों के 18 छात्र-छात्राओं को स्टडी टेबल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार पत्र दिए गए। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, अधिकारों तथा शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Shravasti News: मिशन शक्ति का शुभारंभ, 18 छात्र-छात्राओं को वितरित की गईं स्टडी टेबल

Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 18 छात्र-छात्राओं को स्टडी टेबल वितरित की गईं। साथ ही बच्चों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए आभार पत्र भी प्रदान किए गए। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के माध्यम से बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जाता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsश्रावस्तीShravasti News: मिशन शक्ति का शुभारंभ, 18 छात्र-छात्राओं को वितरित की गईं स्टडी टेबल