पुलिस लाइन में आयोजित किया गया मिशन शक्ति का कार्यक्रम, महिला सिपाहियों को दिया गया प्रशस्ति-पत्र
Shravasti News - महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह आयोजित किए गए। जिलाधिकारी ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया और समस्याओं के समाधान के लिए संवाद की अपील की। उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति की शपथ दिलाई गई।
सोहनलाल मिश्र /श्रावस्ती। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिये मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह और संवाद सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम का जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम ने दीप जलाकर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटकर प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही आरटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त रिक्रूट आरक्षियों की ओर से मिशन शक्ति पर आधारित प्रस्तुति दी गई।
इसके पश्चात, जनपद में मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाएं विभिन्न विभागों जैसे एनजीओ और पुलिस विभाग से महिला सशक्तिकरण में योगदान देने वाली महिला पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं समाज की एक महत्वपूर्ण ईकाई है। इन्हें सशक्त बनाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका विभागीय अधिकारियों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर पारदर्शी रूप से क्रियान्वयन कर लाभ पहुंचाया जा रहा है। मिशन शक्ति के माध्यम से हम सभी अपनी बेटियों और महिलाओं को सशक्त बनाकर उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा दें। यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम अपने समाज में एक ऐसा वातावरण बनाएं, जहाँ हर महिला और बालिका स्वयं को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे। उन्होंने पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होने उपस्थित महिलाओं से भी अपील किया कि उनकी जो भी समस्याएं है, वे बेझिझक उनके बता सकती है, जिससे उनका निदान किया जा सके।इसके उपरांत उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को मिशन शक्ति शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने नारी सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा एके सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार,/महाविद्यालय की छात्राएँ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएँ और बड़ी संख्या में नागरिक भी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


