चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - श्रावस्ती में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत जागरूकता चौपाल आयोजित किए गए। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा कानूनों और आत्मरक्षा की जानकारी दी गई। साइबर अपराध, अनजान नंबरों से फोन आने और डिजिटल अरेस्ट के प्रति जागरूक किया गया। सभी को ठगी से बचने के उपाय भी बताए गए।

चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया

श्रावस्ती, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के दूसरे चरण के तहत शनिवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों व शक्ति दीदियों ने जागरूकता चौपाल लगाए। चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा में बने कानून की जानकारी दी। साथ ही आत्मरक्षा आदि के लिए जागरूक किया। चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। विशेष कर उन्हें अनजान नंबर से फोन आने व डिजिटल अरेस्ट के प्रति सचेत किया गया। सभी को बताया गया कि अगर आपको कोई फोन कर आपके परिवार के किसी सदस्य द्वारा अपराध किए जाने व उस पर पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दे तो घबराएं नहीं।

तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस या हेल्पलाइन नंबर पर दें। ऐसा न करने पर साइबर ठग आपको डिजिटल अरेस्ट कर आपके साथ ठगी को अंजाम देगा। चौपाल में महिलाओं को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, संदिग्ध लिंक आदि की भी जानकारी दी गई और ठगी से बचने का तरीका बताया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।