
जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति न रहे वंचित : नितिन अग्रवाल
Shravasti News - राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल श्रावस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना और अन्य योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को उपकरण वितरित किए। मंत्री ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं में समन्वय स्थापित करने की सलाह दी।
श्रावस्ती,संवाददाता। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग व प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल एक दिवसीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए श्रावस्ती पहुंचे। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही पात्र लोगों को उपकरण वितरित किया। जिले में पहुंचने पर विधायक रामफेरन पाण्डेय, डीएम अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं सीडीओ शाहिद अहमद ने अगुवानी कर स्वागत किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार प्रत्येक व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इसके लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर पात्रता के आधार पर आच्छादित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर यह भी ध्यान रखे कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में से कोई भी पात्र वंचित न रहने पाये। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पांच लाभार्थियों को आवास की चाबी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के दो लाभार्थियों को सिलाई मशीन टूलकिट तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के दो लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत चेक प्रदान किया। जिलाधिकारी ने प्रभारी मंत्री को गेंहूं के डंठल से बनी भगवान शंकर की कलाकृति भेंट कर सम्मान किया। इस मौके पर एमएलसी पद्मसेन चौधरी एवं डा प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष डा मिश्रीलाल वर्मा, सीएमओ डा एके सिंह, पीडी अश्वनी कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव, डीडीओ रामसमुझ, डीपीआरओ मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




