Shravasti News: विद्यालयों में गणित ओलंपियाड, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
Shravasti News: श्रावस्ती के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, उच्च प्राथमिक और संविलयन विद्यालयों में मंगलवार को विद्यालय स्तरीय गणित ओलंपियाड आयोजित हुआ। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली परीक्षा में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। अधिकारियों के अनुसार, ओलंपियाड से विद्यार्थियों की तार्किक सोच, विश्लेषणात्मक क्षमता, समस्या समाधान कौशल और गणित के प्रति रुचि विकसित होती है।

Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं संविलयन विद्यालयों में मंगलवार को विद्यालय स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा प्रातः 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक हुई। इसमें कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। डाइट श्रावस्ती के प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक राम प्रताप सिंह ने बताया कि गणित ओलंपियाड विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, विश्लेषणात्मक चिंतन एवं समस्या समाधान कौशल विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ओलंपियाड के नोडल अधिकारी रवि प्रताप सिंह ने बताया कि गणित ओलंपियाड केवल प्रश्नों को हल करने की प्रतियोगिता नहीं बल्कि विद्यार्थियों में तार्किक सोच, सृजनात्मकता और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में समाधान खोजने की क्षमता विकसित करने का अवसर है।
इसके माध्यम से विद्यार्थी गणितीय अवधारणाओं को बेहतर ढंग से समझने तथा दैनिक जीवन में गणित के व्यावहारिक उपयोग के लिए प्रेरित होते हैं।


