मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 77 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Follow us on Google News
share

भिनगा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 77 जोड़ों का विवाह कराया गया। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और वर-वधुओं को उपहार एवं प्रमाण पत्र दिए। सरकार गरीब बेटियों के विवाह में मदद कर रही है, जिससे उनकी कठिनाइयों को कम किया जा सके।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 77 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

भिनगा,संवाददाता। कलेक्ट्रेट के तथागत हाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान योजना के तहत 77 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अन्नपूर्णा गर्ग, सीडीओ शाहिद अहमद व एसडीएम प्रवीण यादव ने द्वीप प्रज्वलित व कलश की पूजा कर किया। इस दौरान डीएम व सीडीओ ने वर-वधुओं को प्रमाण पत्र व उपहार भेंटकर आशीर्वाद दिया। डीएम ने कहा कि ऐसे गरीब जो निर्धनता के कारण बेटियों का विवाह करने में बहुत कठिनाई उठाते थे। उनकी कठिनाईयों को देखते हुए सरकार गरीब बेटियों का विवाह अपने खर्चे पर कर रही है, जो ऐतिहासिक कदम है।

यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत लाभार्थी जोड़ों को एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है, जिसमें 60 हजार रुपये उनके खाते में हस्तानान्तरित किया जाता है तथा 25 हजार रुपये के उपहार एवं 15 हजार रुपये खाना, टेण्ट इत्यादि में व्यय होता है। समाज कल्याण अधिकारी अमर नाथ यति ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 77 जोड़ों का विवाह कराया जा रहा है। इसमें विकास क्षेत्र इकौना के 14, गिलौला के 12, हरिहरपुररानी के 15, जमुनहा के आठ, सिरसिया के 17, नगर पालिका भिनगा के आठ व नगर पंचायत इकौना के तीन जोड़े शामिल है। इसमें अल्पसंख्यक वर्ग के 24, अन्य पिछड़ा वर्ग के 24, अनुसूचित जाति के 15, अनुसूचित जनजाति के दो एवं सामान्य वर्ग के 12 जोड़े सम्मिलित है। इस दौरान उप निदेशक समाज कल्याण जी राम प्रजापति, पीडी अश्वनी कुमार, ईओ भिनगा डॉ अनीता शुक्ला, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव, जिला बचत अधिकारी रामप्रसाद, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज, सभी खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी व परिवारी जन मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।