बड़े मंगल पर जगह जगह आयोजित किए गए भंडारे
Shravasti News - श्रावस्ती में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। व्यापार संगठन की ओर से भिनगा तहसील में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे। स्थानीय भक्तों ने जेतवन में भी भंडारा आयोजित किया। इस अवसर पर पूजा अर्चना और भजन गायन का आयोजन हुआ।

श्रावस्ती,टीम। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर जगह जगह भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हनुमान जी का पूजन अर्चन करके लोगों को भोजन कराया गया। भिनगा तहसील के सामने उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन की ओर से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष सत्या की तरफ से आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इसी तरह से बौद्ध स्थली श्रावस्ती के जेतवन प्रवेश द्वार पर स्थानीय भक्तों एवं पुरातत्व के कर्मचारियों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। पंडित सुरेश तिवारी ने विधि विधान से पूजा कर कार्यक्रम शुरू कराया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक जयहरी मिश्रा ने पूजा अर्चना की। लोगों ने भजन गाया बेगि हरो हनुमान महाप्रभु जो कछु संकट होय हमारो। इस अवसर पर मदन यादव, राज किशोर वर्मा, देव पाठक, राज कुमार आर्या सहित अनेक भक्तगण मौजूद रहे। इसी तरह से कटरा कस्बे में करीब आधा दर्जन स्थानों पर भण्डारे का आयोजन किया गया जहां शाम तक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं हरदत्त नगर गिरंट के धन्नीपुरवा बुध बाजार पर हनुमानजी के मंदिर व पूज्य बाबा गंगाराम जी तथा शिवजी के मंदिर पर बड़े मंगल पर भंडारा आयोजित किया गया। जमुनहा तहसील में लेखपाल संघ की ओर से भंडारा किया गया। इसका उद्घाटन एसडीएम जमुनहा संजय कुमार राय ने हनुमान जी की पूजा करके की।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


